• Sat. Mar 7th, 2026

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष, उर्सुला फॉन डेर लेयेन ने स्विट्जरलैंड में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

(Courtesy)
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष, उर्सुला फॉन डेर लेयेन ने स्विट्जरलैंड में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
europiyasangh,americaयूरोपीय संघ की अध्यक्ष, उर्सुला फॉन डेर लेयेन ने स्विट्जरलैंड में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष, उर्सुला फॉन डेर लेयेन ने स्विट्जरलैंड में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों पक्षों के बीच अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर नियंत्रण स्‍थापित करने पर चर्चा हुई। उन्होंने, अमरीका से ग्रीनलैंड और डेनमार्क की संप्रभुता का सम्मान करने का आग्रह किया। लेयन ने ग्रीनलैंड और आर्कटिक से संबंधित सुरक्षा चिंताओं को समाप्‍त करने के लिए अमरीका और नाटो के बीच सहयोग बढ़ाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अमरीका द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्‍क दोनों पक्षों के साझा व्यापार को कमजोर करते हैं। इससे पहले, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि ग्रीनलैंड की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से आर्कटिक के स्वरूप में बदलाव आने के साथ यह और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी। श्री स्टार्मर कहा कि इसमें अमरीका की अहम भूमिका होगी और ब्रिटेन, नाटो के जरिये सहयोगी देशों के साथ इसमें योगदान देने के लिए तैयार है।
====================================================Courtesy==========================================
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष, उर्सुला फॉन डेर लेयेन ने स्विट्जरलैंड में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
europiyasangh,america

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *