(Courtesy)
पीएम मोदी ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
narendramodi,PMinAssam,Assam,kajirangaelevatedcorridoreपीएम मोदी ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के नौगांव जिले के कलियाबोर में 6 हजार 950 करोड़ रूपये से अधिक की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी। राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत लगभग 86 किलोमीटर लम्बी यह कॉरिडोर परियोजना पर्यावरण अनुकूल है। इसका 35 किलोमीटर हिस्सा ऐलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का होगा जो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से गुजरेगा। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार करते हुए उद्यान की समृद्ध जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित करना है। यह परियोजना नौगांव, कार्बी आंगलोंग तथा गोलाघाट जिलों से गुजरेगी और इससे डिब्रूगढ़ तथा तिनसुकिया समेत ऊपरी असम की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। ऐलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर से वन्य जीवों का आवागमन निर्बाध रहेगा और मानव-वन्य जीव संघर्ष कम होगा।
प्रधानमंत्री ने कलियाबोर में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए कहा कि काजीरंगा केवल राष्ट्रीय उद्यान ही नहीं है बल्कि यह असम की आत्मा है। उन्होंने कहा कि यूनेस्को ने काजीरंगा को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी है। श्री मोदी ने कहा कि हाल के वर्षों में काजीरंगा में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने असम के नौगांव जिले में कलियाबोर से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को झंडी भी दिखाई। ये रेलगाड़ियां कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लखनऊ गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस हैं।
इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भारतीय जनता पार्टी के सांसद कामख्या प्रसाद तासा ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा चुनावी उद्देश्यों पर नहीं बल्कि विकास कार्यों पर केन्द्रित है।
============================================Courtesy=========================================
पीएम मोदी ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
narendramodi,PMinAssam,Assam,kajirangaelevatedcorridore
