• Sat. Mar 7th, 2026

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर अमरीका के दावे का विरोध करने वाले देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की धमकी

(Courtesy)
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर अमरीका के दावे का विरोध करने वाले देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की धमकी
greenland,teriff,trump,trumpअमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर अमरीका के दावे का विरोध करने वाले देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की धमकी
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड के अधिग्रहण की अमरीका की योजना का विरोध करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। अमरीका के राष्‍ट्रपति निवास-व्हाइट हाउस में एक बैठक में ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड अमरीका की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आर्कटिक में रूस और चीन की बढ़ती उपस्थिति से अमरीका की रक्षा करना आवश्यक है।

हालांकि, डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र को बेचने की ट्रंप की मांग को खारिज कर दिया है और कई नाटो सहयोगियों ने क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करके डेनमार्क का समर्थन किया है। ट्रंप ने कहा कि नाटो ने अमरीका के साथ ग्रीनलैंड पर चर्चा की है और कहा कि अमरीका की सैन्य शक्ति अधिग्रहण को आवश्यक बनाती है।

रूस ने कहा कि उसका ग्रीनलैंड पर कब्‍जा करने का कोई इरादा नहीं है और इस मुद्दे पर पश्चिमी देशों की आलोचना की। सोशल मीडिया पोस्ट में रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने इसे पश्चिम की नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का पतन बताया। इस बीच, डेनमार्क ने ग्रीनलैंड में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने की योजना की घोषणा की है।
=================================================Courtesy========================================
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर अमरीका के दावे का विरोध करने वाले देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की धमकी
greenland,teriff,trump,trump

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *