उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवल्लुवर दिवस पर शुभकामनाएं दीं
thiruvalluvardayउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवल्लुवर दिवस पर शुभकामनाएं दीं
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि महान तमिल दार्शनिक, कवि और विचारक तिरुवल्लुवर ने शिक्षा दी थी कि प्रेम जीवन का आधार है, करुणा और दया हमारे कार्यों का मार्गदर्शन करती है और सभी प्राणियों की देखभाल करना सर्वोच्च गुण है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उनका मार्गदर्शन हर युग में प्रासंगिक बना रहता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके शिक्षाएं लोगों को प्रेरित करती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे एक सामंजस्यपूर्ण और करुणामय समाज में विश्वास करते थे। उन्होंने कहा कि तिरुवल्लुवर तमिल संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ स्वरूप का प्रतीक हैं। श्री मोदी ने देशवासियों से तिरुक्कुरल पढ़ने का भी आग्रह किया, जो महान तिरुवल्लुवर की असाधारण बुद्धि की झलक देता है।
=======================================================Courtesy==========================================
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवल्लुवर दिवस पर शुभकामनाएं दीं
thiruvalluvarday
