(Courtesy)
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात करेंगे अमरीकी के राष्ट्रपति
venezuela,mariakorinomachadoवेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात करेंगे अमरीकी के राष्ट्रपति
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात करेंगे। मारिया मचाडो की राजनीतिक पार्टी को 2024 चुनाव का विजेता माना जाता है, जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने खारिज कर दिया था। जिन्हें अमरीका ने इस महीने एक छापे में पकड़ लिया था। हालांकि, श्री ट्रम्प ने वेनेजुएला चलाने के लिए मचाडो को अयोग्य माना था।
ट्रम्प और उनके शीर्ष सलाहकारों ने कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के साथ काम करने की इच्छा जताई है। वे मादुरो की उपराष्ट्रपति थीं। अमरीका के राष्ट्रपति ने बताया कि कल उनकी रोड्रिग्ज के साथ अच्छी बातचीत हुई। मादुरो को हटाए जाने के बाद यह इन दोनों नेताओं की पहली बातचीत थी। श्री ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। रोड्रिग्ज का समर्थन करके, ट्रम्प ने लंबे समय से वेनेजुएला में विरोध का चेहरा रही मचाडो को किनारे कर दिया है। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब निकोलस मादुरो को अमरीका द्वारा पकड़े जाने के बाद वेनेजुएला एक अनिश्चित राजनीतिक बदलाव का सामना कर रहा है।
===================================================Courtesy==============================
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात करेंगे अमरीकी के राष्ट्रपति
venezuela,mariakorinomachado
