• Sat. Mar 7th, 2026

78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में हुआ भव्‍य परेड का आयोजन

(Courtesy)
78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में हुआ भव्‍य परेड का आयोजन
senadiwas,jaipur78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में हुआ भव्‍य परेड का आयोजन
जयपुर में आज 78वें सेना दिवस के अवसर पर एक भव्‍य परेड का आयोजन किया गया। जगतपुरा में महल रोड पर आयोजित इस परेड में भारतीय सेना की वीरता, अनुशासन और आधुनिक सैन्य दक्षता का प्रदर्शन किया गया। चुस्त-दुरुस्त टुकड़ियों ने अपनी बहादुरी और पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए सलामी मंच के सामने मार्च पास्ट किया।

कार्यक्रम में सेना की आधुनिक युद्ध तैयारियों का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। इसमें स्वदेशी मिसाइल सिस्टम, उन्नत टैंक, सैन्य वाहन, ड्रोन और एंटी-एयर तथा एंटी-टैंक हथियार प्रणालियां शामिल थीं। इस दौरान विभिन्न रेजिमेंट के सैनिकों ने अपनी विशिष्ट वर्दी, परंपराओं और युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।

परेड में नेपाल सेना बैंड ने भी भाग लिया। जिसने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और रक्षा सहयोग को उजागर किया। ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली, हेलीकॉप्टर-आधारित हथियार प्लेटफॉर्म, रोबोटिक डॉग परेड का प्रमुख आकर्षण रहे। इस अवसर पर राजस्थान के कालबेलिया और गैर नृत्य सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने यह परेड देखी।

सेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, आज शाम एसएमएस स्टेडियम में एक शौर्य संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाग लेंगे। सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शहर में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था की गई है।
==================================================Courtesy======================================
78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में हुआ भव्‍य परेड का आयोजन
senadiwas

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *