• Sat. Mar 7th, 2026

राष्ट्र निर्माण में किसान सशक्त भागीदार, आत्मनिर्भर भारत अभियान में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी

(Courtesy)
राष्ट्र निर्माण में किसान सशक्त भागीदार, आत्मनिर्भर भारत अभियान में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी
pongal,narendramodi,kisanराष्ट्र निर्माण में किसान सशक्त भागीदार, आत्मनिर्भर भारत अभियान में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि किसान, राष्ट्र निर्माण में सशक्त भागीदार हैं और उनके प्रयासों से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए अथक प्रयास कर रही है। श्री मोदी ने आज नई दिल्‍ली में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पोंगल जीवंत तमिल संस्‍कृति और प्रकृति से जुड़ाव का पर्व है, जो प्रकृति, परिवार और समाज के साथ संतुलन स्थापित करने का मार्ग प्रशस्‍त करता है। उन्‍होंने कहा कि पोंगल अब वैश्विक त्यौहार बन गया है, जो किसानों की मेहनत के सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने पोंगल को धरती और सूर्य के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि आज देश के अन्य क्षेत्र भी पोंगल की तरह लोहड़ी, मकर संक्रांति और माघ बिहू जैसे त्यौहारों के उल्‍लास में झूम रहे हैं। यह, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूत करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पोंगल, लोगों को यह संदेश देता है कि प्रकृति का आभार शब्‍दों से नहीं किया जा सकता, बल्कि हमें ऐसी जीवन-शैली अपनानी चाहिए जो प्रकृति के हित में हो। उन्होंने कहा कि जब पृथ्‍वी ने हमें इतने संसाधन दिए हैं, तो हमारा दायित्‍व है कि हम इसका संरक्षण करें। उन्होंने भावी पीढि़यों के लिए मिट्टी की गुणवत्‍ता बनाए रखने, जल संरक्षण और संसाधनों के उचित उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने मिशन लाइफ, एक पेड़ मां के नाम और अमृत सरोवर जैसी पहल, इसी भावना इसी भावना से प्रेरित बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिल संस्कृति समूचे देश और मानवता की साझा विरासत है, जिसमें किसानों को जीवन का आधार माना जाता है। श्री मोदी ने कहा कि विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक तमिल संस्कृति से प्रेरित होकर देश अपनी विरासत से शक्ति प्राप्त करता है और नई संभावनाओं की ओर प्रशस्‍त होता है।

मीडिया से बातचीत में डॉक्‍टर मुरूगन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का उनके आवास पर पोंगल समारोह में शामिल होने पर आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने देशवासियों को पोंगल और मकर संक्रान्ति की शुभकामनाएं भी दीं।
======================================================Courtesy================================================
राष्ट्र निर्माण में किसान सशक्त भागीदार, आत्मनिर्भर भारत अभियान में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,kisan

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *