(Courtesy)
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान अमरीका द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार है
iran,americaईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान अमरीका द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार है
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान अमरीका द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार है क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हस्तक्षेप के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। श्री अराघची ने कहा कि ईरान की तैयारी पिछले साल जून में अमरीका द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के समय की तुलना में कहीं अधिक है। इससे पहले, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान में इस्तेमाल किए जाने वाले गुप्त और सैन्य उपकरणों की जानकारी दी गई है, जिसमें लंबी दूरी की मिसाइल हमले और साइबर ऑपरेशन शामिल हैं।
इस बीच, ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई में हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है। ईरानी सुरक्षा अधिकारी के हवाले से एक समाचार एजेंसी ने बताया कि मृतकों की संख्या लगभग 2000 हो सकती है। खराब आर्थिक स्थिति के कारण भड़की यह अशांति कम से कम तीन वर्षों में ईरानी अधिकारियों के लिए सबसे बड़ी आंतरिक चुनौती रही है। वहीं, ईरानी अधिकारियों ने अमरीका और इजरायल पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आतंकवादियों ने प्रदर्शनों को हाईजैक कर लिया है।
एक मानवाधिकार समूह ने पहले ही सैकड़ों मृतकों की पहचान की थी और कहा था कि हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले एक सप्ताह में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में गोलीबारी, जलती हुई कारों और इमारतों के साथ हिंसक टकराव के विडियों सामने आए हैं। हाल के दिनों में इंटरनेट बंद होने और संचार प्रतिबंधों ने भी सूचनाओं को बाधित किया है। इस बीच, सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरानी अभियोजकों ने देश में जारी अशांति के बीच हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पहला आरोप दायर किया है।
====================================================Courtesy=================================================
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान अमरीका द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार है
iran,america
