(Courtesy)
अमरीका ने ईरान में अपने नागरिकों को तुरंत बाहर निकलने की सलाह दी
trump,america,iranअमरीका ने ईरान में अपने नागरिकों को तुरंत बाहर निकलने की सलाह दी
ईरान में अमरीका के वर्चुअल दूतावास ने अमरीकी नागरिकों से ईरान से तुरंत बाहर निकलने का आग्रह किया है। पूरे ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़ने और उनके हिंसक रूप लेने की चेतावनी जारी की गई हैं। दूतावास ने कहा है कि प्रदर्शनों के कारण गिरफ्तारियां, सड़क अवरोध, परिवहन में बाधा और इंटरनेट सेवा बंद होने की आशंका है। दूतावास ने अमरीकी नागरिकों को आर्मेनिया और तुर्की के रास्ते सड़क मार्ग से ईरान छोड़ने को कहा है।
देश नहीं छोड़ पाने वाले लोगों को घर से बाहर ना निकलने, प्रदर्शनों से दूर रहने और भोजन, पानी, दवाओं तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडार करने की सलाह दी गई है।
परामर्श में अमरीकी नागरिकों, विशेष रूप से दोहरी नागरिकता वाले लोगों के लिए गंभीर जोखिमों की चेतावनी दी गई है।
=================================================Courtesy=======================================
अमरीका ने ईरान में अपने नागरिकों को तुरंत बाहर निकलने की सलाह दी
trump,america,iran
