• Sat. Mar 7th, 2026

राष्ट्रपति मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

राष्ट्रपति मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
makarsakranti,pongal,bihooराष्ट्रपति मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ये त्यौहार कल और बुधवार को मनाए जा रहे हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि ये त्यौहार देश की समृद्ध कृषि परंपराओं का प्रतीक हैं और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाते हैं। उन्‍होंने कहा कि ये त्यौहार भारत की जीवंत और विविध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हैं।

द्रौपदी मुर्मु ने यह भी कहा कि ये अवसर देश के किसानों की कड़ी मेहनत और समर्पण को सलाम करने का अवसर प्रदान करते हैं, जो राष्ट्र को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अथक परिश्रम करते हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये त्यौहार प्रकृति के प्रति सामूहिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि समाज में प्रेम और एकजुटता की भावना और भी मजबूत होती रहेगी, जो सभी को एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करेगी।
====================================================Courtesy==============================
राष्ट्रपति मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
makarsakranti,pongal,bihoo

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *