(Courtesy)
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने 56वें फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल में लिया भाग
fitindiasundays,mansukhmandviaयुवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने 56वें फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल में लिया भाग
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में 56वें फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल में भाग लिया। इसमें देशभर से आए युवा नेताओं ने भी भागीदारी की। ये युवा नेता विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। इनमें टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद भी शामिल हैं।
डॉक्टर मांडविया ने कहा कि साइकिल चलाना संतुलन सिखाता है और नेतृत्व में संतुलन की ज़रूरत होती है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाकर युवा धैर्य रखना, गति धीमी करना और बढ़ाना सीख सकते हैं।
श्री मांडविया ने कहा कि पिछले साल जब यह पहल शुरू की गई थी तब पूरे भारत में 240 स्थानों पर साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। आज 15 हजार से अधिक स्थानों पर संडेज़ ऑन साइकिल के माध्यम से फिटनेस का संदेश दिया जा रहा है।
=================================================Courtesy======================================
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने 56वें फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल में लिया भाग
fitindiasundays,mansukhmandvia
