अमेरिका: उपराष्ट्रपति ने कहा यूरोपीय नेता ग्रीनलैंड पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गंभीरता से लें
jdvens,america,greenland,trumpअमेरिका: उपराष्ट्रपति ने कहा यूरोपीय नेता ग्रीनलैंड पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गंभीरता से लें
अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा है कि यूरोपीय नेताओं को ग्रीनलैंड पर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को गंभीरता से लेना चाहिए। श्री वैंस ने कहा कि वैश्विक मिसाइल रक्षा के लिए ग्रीनलैंड महत्वपूर्ण है क्योंकि शत्रु देश इस क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यूरोप वहां सुरक्षा मजबूत नहीं करता है, तो अमरीका वहां पर कार्रवाई करने के लिए विवश हो सकता है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले सप्ताह डेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेताओं से मिलकर इन चिंताओं पर चर्चा करेंगे। अमरीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने पुष्टि की है कि वह ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहा है। इसके लिए सैन्य बल का उपयोग भी संभव है और आर्कटिक क्षेत्र में दुश्मनों को रोकने के लिए यह महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन-नाटो की भी कड़ी अलोचना करते हुए दावा किया कि गठबंधन अपने अस्तित्व के लिए अमरीका पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है। उनहोंने कहा कि उनके दबाव ने नाटो के सदस्यों को रक्षा खर्च को जीडीपी के 5 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए मजबूर किया। उनकी ये टिप्पणियां ऐसे समय में आईं हैं जब यूरोपीय नेताओं ने ग्रीनलैंड के बारे में ट्रंप की नई टिप्पणियों को खारिज करते हुए कहा है कि आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा को सामूहिक रूप से निपटाया जाना चाहिए।
======================================================Courtesy=====================================================
अमेरिका: उपराष्ट्रपति ने कहा यूरोपीय नेता ग्रीनलैंड पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गंभीरता से लें
jdvens,america,greenland,trump
