• Sat. Mar 7th, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने किया राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ

(Courtesy)
गृह मंत्री अमित शाह ने किया राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ
amitshah,homeminister,IED data prabandhanगृह मंत्री अमित शाह ने किया राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज वर्चुअल माध्‍यम से राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली- एनआईडीएमएस का शुभारंभ किया। उन्‍होंने इस प्रणाली को आईईडी रोधी और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि इस प्रणाली से एजेंसियों के बीच आंतरिक समन्‍वय और बेहतर होगा। उन्‍होंने कहा कि यह प्रणाली सही सूचना को सही समय और सही स्‍थान पर पहुंचाने का प्रभावी माध्‍यम बनेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा विकसित, एनआईडीएमएस एक सुरक्षित राष्ट्रीय स्तर का डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य आई ई डी से संबंधित डेटा के व्यवस्थित संग्रह, मिलान और प्रसार को सक्षम बनाना है।

श्री शाह ने कहा कि एनआईडीएमएस देशभर में आतंकवाद रोधी दस्‍ता इकाई, पुलिस और केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों को ऑनलाइन डाटा तक पहुंचने और उसके उपयोग में सक्षम बनाएगा। उन्‍होंने कहा कि यह तंत्र दोतरफा माध्‍यम के रूप में कार्य करेगा। श्री शाह ने बताया किएनआईडीएमएस आगामी दिनों में एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करेगा।

यह प्रणाली देश में आतंकवादियों द्वारा आईईडी के इस्‍तेमाल या विस्‍फोट की घटनाओं की जांच के दौरान विश्‍लेषण के लिए डाटा उपलब्‍ध कराएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रकार के आंकड़े एकत्र किए हैं लेकिन इन सभी के स्रोत अलग-अलग थे। अब इन सभी डेटा स्रोतों को आपस में जोड़ने और उनके विश्लेषण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सॉफ्टवेयर विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनआईडीएमएस इस प्रक्रिया को गति देगा।
==================================================Courtesy=======================================
गृह मंत्री अमित शाह ने किया राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ
amitshah,homeminister,IED data prabandhan

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *