• Sat. Mar 7th, 2026

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वेनेजुएला में हाल की घटनाओं पर भारत की चिंता व्यक्त की

(Courtesy)
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वेनेजुएला में हाल की घटनाओं पर भारत की चिंता व्यक्त की
S Jaishankar,venezuelaविदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वेनेजुएला में हाल की घटनाओं पर भारत की चिंता व्यक्त की
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने वेनेजुएला में हाल की घटनाओं पर भारत की चिंता व्यक्त की और सभी पक्षों से वहां के लोगों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया है। डॉ. जयशंकर ने आज लक्ज़मबर्ग में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने राजनीतिक, व्यापारिक और तकनीकी क्षेत्रों में लक्ज़मबर्ग के साथ भारत की बढ़ती साझेदारी का उल्‍लेख किया। विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासियों के योगदान की सराहना भी की।

डॉ. जयशंकर ने पाकिस्‍तान द्वारा आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने के लिए दशकों से शिविर चलाने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज कुछ देश केवल अपने फायदे के लिए ही काम करते हैं और भारत को मुफ्त सलाह देते हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी ऐसी ही स्थिति थी, जब कुछ देशों ने तनाव पर सिर्फ चिंता जताई, लेकिन समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया।

यूरोप के साथ संबंधों पर विदेश मंत्री ने कहा कि इस वर्ष यूरोप के साथ भारत के संबंध मजबूत होंगे।
===============================================Courtesy=========================================
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वेनेजुएला में हाल की घटनाओं पर भारत की चिंता व्यक्त की
S Jaishankar,venezuela

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *