• Sat. Mar 7th, 2026

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को मैनहट्टन की संघीय अदालत में पेश किया गया

(Courtesy)
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को मैनहट्टन की संघीय अदालत में पेश किया गया
venezuela,nicolasmaduroवेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को मैनहट्टन की संघीय अदालत में पेश किया गया
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को मैनहट्टन की संघीय अदालत में पेश किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस भी उनके साथ थीं। मादुरो पर मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद के आरोप हैं।

दंपति को आज कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रुकलिन जेल से मैनहट्टन स्थित अदालत लाया गया। अमरीकी सेना ने शनिवार को एक सैन्य अभियान में मादुरो और उनकी पत्नी को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। उसी दिन सार्वजनिक किए गए 25 पृष्ठों के अभियोग में मादुरो और अन्य पर मादक पदार्थों के गिरोहों के साथ मिलकर हजारों टन कोकीन की अमरीका में तस्करी का आरोप लगाया गया। यह भी आरोप लगाया गया है कि मादुरो की पत्नी ने वर्ष 2007 में एक प्रमुख मादक पदार्थ तस्कर और वेनेजुएला के राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी कार्यालय के निदेशक के बीच बैठक आयोजित करने के लिए लाखों डॉलर की रिश्वत ली थी।
===============================================================================================================
(Courtesy)
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को मैनहट्टन की संघीय अदालत में पेश किया गया
venezuela,nicolasmaduro

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *