• Sat. Mar 7th, 2026

ताइवान: राष्‍ट्रपति लाइ चिंग-ते ने कहा है कि चीन के विस्‍तारवाद को देखते हुए हम अपनी रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित

ताइवान: राष्‍ट्रपति लाइ चिंग-ते ने कहा है कि चीन के विस्‍तारवाद को देखते हुए हम अपनी रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित
taiwan,china,lai ching teताइवान: राष्‍ट्रपति लाइ चिंग-ते ने कहा है कि चीन के विस्‍तारवाद को देखते हुए हम अपनी रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित
ताइवान के राष्‍ट्रपति लाइ चिंग-ते ने कहा है कि चीन के बढ़ते विस्‍तार को देखते हुए हम अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सैन्य अभ्यास के दौरान चीन द्वारा ताइवान की ओर रॉकेट दागने के बाद श्री चिंग का यह बयान आया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ताइवान के लोगों द्वारा अपनी आत्मरक्षा के दृढ़ संकल्प को देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में उनका रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है कि वे राष्ट्रीय संप्रभुता की दृढ़ता से रक्षा करेंगे और राष्ट्रीय रक्षा को मजबूत करेंगे।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2026 ताइवान के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है। ताइवान को सबसे बुरे हालात के लिए योजना बनानी चाहिए, लेकिन अच्छे की उम्मीद भी रखनी चाहिए। अमरीका के विदेश विभाग ने कल बाद में कहा कि ताइवान और क्षेत्र के अन्य स्थानों के निकट चीन की सैन्य गतिविधियां अनावश्यक रूप से तनाव बढ़ा रही हैं। अमरीका ने चीन से लोकतांत्रिक रूप से शासित द्वीप के खिलाफ सैन्य दबाव रोकने का आग्रह किया है।
=============================================================courtesy======================================
ताइवान: राष्‍ट्रपति लाइ चिंग-ते ने कहा है कि चीन के विस्‍तारवाद को देखते हुए हम अपनी रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित
taiwan,china,lai ching te

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *