• Sat. Mar 7th, 2026

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने वेल्लोर स्वर्ण मंदिर के दर्शन किये

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने वेल्लोर स्वर्ण मंदिर के दर्शन किये
swarnmandir,velloreswarnmandir,velloreउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने वेल्लोर स्वर्ण मंदिर के दर्शन किये
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज वेल्लोर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन किये। उपराष्ट्रपति की यह यात्रा मुख्य पुजारिन शक्ति अम्मा के 50वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की गई थी। अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह मंदिर अत्यंत विशिष्ट है और देश के दो स्वर्ण मंदिरों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह परिसर न केवल पूजा स्थल है, बल्कि जनसेवा का केंद्र भी है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि समाज के हित में चलाई जा रही सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए मंदिर प्रशासन की सराहना की। इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और अन्य नेता उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति के दौरे के कारण वेल्लोर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
====================================================Courtesy========================
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने वेल्लोर स्वर्ण मंदिर के दर्शन किये
swarnmandir,velloreswarnmandir,vellore

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *