• Sat. Mar 7th, 2026

भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला निषेध समझौते की सूची का आदान-प्रदान किया

भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला निषेध समझौते की सूची का आदान-प्रदान किया
atomicभारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला निषेध समझौते की सूची का आदान-प्रदान किया
भारत और पाकिस्तान ने आज परमाणु प्रतिष्ठानों और केन्‍द्रों पर हमला निषेध समझौते के अंतर्गत इनकी सूची का आदान-प्रदान किया। यह सूची नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से साझा की गई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समझौते के अनुसार, दोनों देश प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को एक-दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों और केन्‍द्रों की जानकारी देते हैं। इस समझौते पर 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षर किए गए थे और यह 27 जनवरी 1991 से लागू हुआ था। दोनों देशों के बीच इस प्रकार की सूचियों का यह लगातार 35वां आदान-प्रदान है।
==========================================================Courtesy=========================
भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला निषेध समझौते की सूची का आदान-प्रदान किया
atomic

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *