• Sat. Mar 7th, 2026

भैरवनाथ मंदिर को मिला भव्य दिव्य स्वरूप मंदिर परिसर को बनाया गया है आकर्षक उप मुख्यमंत्री ने रूद्राभिषेक कर मंदिर परिसर में पीपल के वृक्ष का किया रोपण

भैरवनाथ मंदिर को मिला भव्य दिव्य स्वरूप मंदिर परिसर को बनाया गया है आकर्षक उप मुख्यमंत्री ने रूद्राभिषेक कर मंदिर परिसर में पीपल के वृक्ष का किया रोपण
bhairavnathmandir,riwa,gudरीवा : बुधवार, दिसम्बर 31, 2025

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के प्रयासों से गुढ़ के समीप स्थित भैरवनाथ मंदिर को भव्य दिव्य स्वरूप मिला है। भैरवनाथ मंदिर परिसर को आकर्षक और बेहतरीन बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। सभी कार्य पूर्ण हो जाने पर भैरवनाथ लोक का पूर्ण विकसित व सुंदर स्वरूप होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भैरवनाथ मंदिर में भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की तथा रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भैरवनाथ की पूजा भी की। प्रयागराज के वैदिक आचार्यों ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान गुढ़ विधायक श्री नागेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने गुढ़ विधायक के साथ पीपल के पौधे लगाये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भैरवनाथ लोक का लोकार्पण जनवरी माह के अंत में मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह जी के संकल्प की पूर्ति हो रही है और भैरवनाथ लोक अपने दिव्य व भव्य स्वरूप में सामने है। श्री शुक्ल ने कहा कि इस धार्मिक स्थल को आकर्षक बनाने के प्रयास किये गये हैं। ग्यारह सौ वर्ष पुरानी आस्था को नया स्वरूप मिला है। यह स्थल धार्मिक स्थल के साथ ही पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा। श्रृद्धालुओं के लिये धर्मशाला व अन्य सुविधायें भी उपलब्ध रहेंगी। भैरवनाथ मंदिर के पहाड़ी में पीपल के 100 पौधे लगाये जा रहे हैं। पीपल आक्सीजन का सबसे बड़ा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि पीपल का धार्मिक महत्व भी है। भगवान कृष्ण ने कहा था कि वृक्षों में मैं पीपल हूँ अत: यह सबसे पूज्य वृक्ष भी है। श्री शुक्ल ने कहा कि इससे पूर्ण परिसर को आकर्षक व हरीतिमायुक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, के.के. गर्ग राजगोपाल चारी सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत जन व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
================================================================================================
भैरवनाथ मंदिर को मिला भव्य दिव्य स्वरूप मंदिर परिसर को बनाया गया है आकर्षक उप मुख्यमंत्री ने रूद्राभिषेक कर मंदिर परिसर में पीपल के वृक्ष का किया रोपण
bhairavnathmandir,riwa,gud

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *