दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग और पीतमपुरा में अटल कैंटीन का शुभारंभ किया
rekhagupta,delhiCM,atalcanteen,shalimaarbagh,petampuraदिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग और पीतमपुरा में अटल कैंटीन का शुभारंभ किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग और पीतमपुरा में अटल कैंटीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के अंत्योदय के विचार से प्रेरित यह पहल मेहनतकश दिल्लीवासियों के लिए सम्मान और सहारा है। अटल कैंटीन में मात्र 5 रूपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध है।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस कैंटीन परिसर को जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा जहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शौचालय और पेयजल की सुविधा भी होगी।
मुख्यमंत्री ने उत्तम नगर में अटल गार्डन की नींव भी रखी। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि यहां अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा, आकर्षक फाउंटेन, एम्फीथिएटर और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नजफगढ़ नाले के पास स्थित एक उपेक्षित भूमि को सुंदर और सुलभ पार्क में बदलने का प्रयास है।
========================================================Courtesy==========================
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग और पीतमपुरा में अटल कैंटीन का शुभारंभ किया
rekhagupta,delhiCM,atalcanteen,shalimaarbagh,petampura
