• Sat. Mar 7th, 2026

राष्ट्रपति मुर्मु ने वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति मुर्मु ने वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए
veerbaaldiwas,rashtriyabalpurushkarराष्ट्रपति मुर्मु ने वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ये पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को प्रोत्साहित करेंगे और देश भर के बच्चों को प्रेरित करेंगे।

पुरस्कार विजेता बच्चों ने वीरता, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन हर साल श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की याद में मनाया जाता है।

उन्‍होंने कहा कि उनका अद्वितीय बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि जब किसी देश के बच्चे देशभक्ति और उच्च आदर्शों वाले होते हैं, तो उस राष्ट्र की मानवता सुनिश्चित होती है।

राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्राप्त कुछ बच्चों की असाधारण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। हमारे संवाददता ने कुछ बच्‍चों से बात की। आगरा के नौ वर्षीय अजय राज ने बताया कि उन्‍होंने अपने पिता को मगरमच्छ के हमले से बचाया था।

वहीं महाराष्ट्र के अर्नव अनुप्रिया महर्षि को पक्षाघात के रोगियों के स्वास्थ्य लाभ में सुधार लाने वाले उनके दो नवाचारों के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उस निजी अनुभव को भी साझा किया।
=====================================================Courtesy============================
राष्ट्रपति मुर्मु ने वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए
veerbaaldiwas,rashtriyabalpurushkar

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *