• Sat. Mar 7th, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया
atalbiharivajpayeeपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि पिछले 11 सालों से उनकी सरकार समाज के हर नागरिक के कल्‍याण के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और बिना किसी भेदभाव के उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दे रही है। यह उचित शासन और सच्ची धर्मनिरपेक्षता का परिचायक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में एक जनसभा में यह बात कही। उन्होंने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस स्‍थल को स्वतंत्र भारत की महान हस्तियों की विरासत का सम्मान करने के लिए बनाया गया है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना उनकी सरकार का उद्देश्‍य है और अब करोड़ों गरीब नागरिकों को इसका लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को स्‍मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई ऐसी पहल कीं जिनसे देश के विकास का परिदृश्य बदल गया। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पहल का उल्लेख किया और कहा कि वर्ष 2000 के बाद इस योजना के तहत 8 लाख किलोमीटर से अधिक सड़कें बनाई गईं। इनमें 4 लाख किलोमीटर सड़कें केवल पिछले 11 सालों में बनाई गईं।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय नायकों के साथ न्याय न करने और हर चीज का नाम केवल अपने पार्टी के नेताओं के नाम पर रखने के लिए कड़ी आलोचना की।

उत्तर प्रदेश की बदली हुई छवि का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब यह राज्य विकास का पर्याय बन गया है।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य मंत्रिमंडल के अन्य वरिष्ठ मंत्री उपस्थित थे।

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी ने संस्कृति, समाज और राजनीति में बहुत योगदान दिया।

हमारे लखनऊ संवाददाता ने बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल को एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और स्थायी राष्ट्रीय महत्व के प्रेरणादायक परिसर के रूप में विकसित किया गया है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल में एक अत्याधुनिक संग्रहालय है जिसे कमल के आकार की संरचना के रूप में डिजाइन किया गया है। यह लगभग 98 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। यह संग्रहालय भारत की राष्ट्रीय यात्रा और इन दूरदर्शी नेताओं के योगदान को उन्नत डिजिटल और इमर्सिव तकनीकों के माध्यम से प्रदर्शित करता है। यह आगंतुकों को एक आकर्षक और शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन निस्वार्थ नेतृत्व और सुशासन के आदर्शों को संरक्षित करने और बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। लगभग दो सौ तीस करोड़ रुपए की लागत और 65 एकड़ के बड़े इलाके में फैला यह परिसर एक स्थायी राष्ट्रीय संपत्ति के तौर पर बनाया गया है। यह नेतृत्‍व मूल्यों, राष्ट्रीय सेवा, सांस्कृतिक चेतना और लोगों को प्रेरणा देने के लिए समर्पित है। इस परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री
===================================================Courtesy=========================================
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया
atalbiharivajpayee

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *