• Sat. Mar 7th, 2026

खनिज नहीं बल्कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्‍यक है ग्रीनलैंड: अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप

खनिज नहीं बल्कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्‍यक है ग्रीनलैंड: अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप
donaldtrump.americapresident,america,greenlandखनिज नहीं बल्कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्‍यक है ग्रीनलैंड: अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप
राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका को खनिज नहीं बल्कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने घोषणा की कि उनका विशेष दूत इस प्रभार का नेतृत्‍व करेंगे। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री को ग्रीनलैंड का विशेष दूत नियुक्‍त किया है। इस कारण अमरीकी नियंत्रण के किसी भी विचार को खारिज करते हुए डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने इसकी आलोचना की है। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस क्षेत्र में रूसी और चीनी जहाजों की उपस्थिति के कारण ग्रीनलैंड का स्‍थान महत्‍वपूर्ण है।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नील्सन ने कहा कि ग्रीनलैंड यहां के लोगों से संबंध रखता है। इसका अधिग्रहण नहीं किया जा सकता। जेन्स-फ्रेडरिक नील्सन ने कहा कि ग्रीनलैंड अपना भविष्‍य खुद तय करेगा। अमरीका का हिस्‍सा बनने पर ग्रीनलैंड का खुले तौर पर समर्थन करते हुए गवर्नर जेफ लैंड्री ने अपनी भूमिका का स्‍वागत किया है। इस कदम से कूटनीतिक तनाव बढ़ गए हैं। डेनमार्क ने अमरीका के राजदूत को बुलाया और इस नियुक्ति को अस्‍वीकार्य बताया है।
===========================================Courtesy=======================================
खनिज नहीं बल्कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्‍यक है ग्रीनलैंड: अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप
donaldtrump.americapresident,america,greenland

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *