• Sat. Mar 7th, 2026

दुष्कर्म के आरोपी को फाँसी की सजा,पांच दिन में सुनवाई पूरी

july 27 ,2018
दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार कौल को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। बताया जाता है कि शिवनगर निवासी एक ऑटोचालक राजकुमार कौल करीब पांच साल वर्ष की बच्ची को स्कूल लाता ले-जाता था और स्कूल से लौटते समय ऑटोचालक नाबालिक स्कूली छात्रा के साथ अश्लील हरकत किया करता था। जिस पर बच्ची के पिता ने कोतवाली थाने में 7 जुलाई 2018 को रिपोर्ट दर्ज की थी जिस पर 8 जुलाई को न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया था।

कटनी की विशेष अपर सत्र न्यायधीश पास्सो एक्ट श्रीमती माधुरी राजलाल ने चालान पेश होने के 5 दिन बाद नाबालिग से दुष्कर्म के मामले मे फैसला सुनाया है। कोतवाली पुलिस ने दो सप्ताह में विवेचना कर कोर्ट में 23 जुलाई को चालान प्रस्तुत किया था । कोर्ट ने 5 दिन के अंदर आज फैसला सुनाकर आरोपी को सजा सुनाई।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *