भारत-ओमान व्यापार शिखर सम्मेलन आपसी संबंधों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
narendramodi,indiaomantrade,tradeभारत-ओमान व्यापार शिखर सम्मेलन आपसी संबंधों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत-ओमान व्यापार शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापार जगत मांडवी और मस्कत को जोड़ने वाली ऐतिहासिक समुद्री विरासत का उत्तराधिकारी है। प्रधानमंत्री ने आज मस्कट में भारत-ओमान व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और ओमान के बीच मित्रता समय के साथ और प्रगाढ़ होती जा रही है।
राजनयिक संबंधों के 70 वर्षों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी विश्वास और मित्रता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अब यह साझा विरासत पर केंद्रित एक समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर है।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस दिन को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि भारत और ओमान व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
इससे पहले, ओमान के वाणिज्य मंत्री कैस बिन मोहम्मद अल यूसुफ ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच सुदृढ़ ऐतिहासिक संबंधों और भविष्य के विकास के लिए साझा दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।
=================================================Courtesy==============================भारत-ओमान व्यापार शिखर सम्मेलन आपसी संबंधों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
narendramodi,indiaomantrade,trade
