• Sat. Mar 7th, 2026

दो दिन की यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

दो दिन की यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,narendramodiinethopiaदो दिन की यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इथियोपिया की दो दिन की यात्रा पर राजधानी अदीस अबाबा पहुंच गए हैं। वे इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. एबी अहमद के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। वे कल वहां की संसद के संयुक्‍त सत्र को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली इथियोपिया यात्रा है।

यह यात्रा द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने की दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। इथियोपिया विकासशील देशों में भारत का भरोसेमंद साझेदार है। दोनों पक्षों की बातचीत में कृषि, खनन, डिजिटल बुनियादी ढांचा, सौर गठबंधन और साइबर सुरक्षा पर मुख्‍य रूप से बातचीत होगी।

इथियोपिया के अदीस अबाबा में नेशनल पैलेस में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का पारम्‍परिक स्‍वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ओनर पेश किया गया।

इस महल को यू-बेलियो या जुबली पेलेस के नाम से जाना जाता है। यह इथियोपिया के राष्‍ट्रपति का सरकारी आवास है। प्रधानमंत्री मोदी के स्‍वागत समारोह में इथियोपिया की समृद्ध विरासत की झलक थी।

अदीस अबाबा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. आबी अहमद अली ने की। प्रधानमंत्री के स्‍वागत में हिन्‍दी गीत-संगीत प्रस्‍तुत किया गया।
==============================================Courtesy=====================================
दो दिन की यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,narendramodiinethopia

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *