• Sat. Mar 7th, 2026

नितिन नबीन को तत्‍काल प्रभाव से भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

नितिन नबीन को तत्‍काल प्रभाव से भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया
nitinnabin,bjppresidentनितिन नबीन को तत्‍काल प्रभाव से भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया
भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड ने बिहार के मंत्री और पांच बार के विधायक नितिन नबीन को तत्‍काल प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक संगठनात्मक नेता के तौर पर जाने जाने वाले श्री नबीन अभी पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के मंत्री हैं। श्री नबीन भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं।

45 साल की उम्र के श्री नबीन पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे इस पद पर नियुक्त होने वाले बिहार के पहले भाजपा नेता हैं। लगभग दो दशक के संगठनात्मक अनुभव के साथ, श्री नबीन ने पार्टी में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं, जिनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी शामिल हैं।
============================================Courtesy=================================
नितिन नबीन को तत्‍काल प्रभाव से भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया
nitinnabin,bjppresident

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *