• Sat. Mar 7th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी
nitinnabin,BJPPresident,#BJPworkingpresidentप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि नितिन नबीन ने पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक युवा और कर्मठ नेता हैं और उनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है तथा बिहार में कई बार विधायक और मंत्री के रूप में उनका प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगन से काम किया है। उन्‍होंने कहा कि नबीन विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन की ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि श्री नबीन के संगठनात्मक कौशल, अनुभव और युवा नेतृत्व से निश्चित ही संगठन को नई ऊर्जा और नया विस्तार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने श्री नबीन को उनके सफल और प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ भी दी।
=============================================Courtesy==========================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी
nitinnabin,BJPPresident,#BJPworkingpresident

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *