• Sat. Mar 7th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की यात्रा पर रवाना होंगे
narendramodi,jordanप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की यात्रा पर रवाना होंगे
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की यात्रा पर रवाना होंगे। उनकी यह यात्रा जॉर्डन नरेश अब्‍दुल्‍ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली पूर्ण यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्‍थापना के 75वें वर्ष के अवसर पर हो रही है।

नई दिल्ली और अम्मान के बीच निरंतर उच्च स्तरीय राजनीतिक जुड़ाव बढ़ रहा है। इस यात्रा में राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है, जिसमें विशेष रूप से पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

भारत और जॉर्डन के बीच नियमित रूप से नेतृत्व और संस्थागत संवाद के माध्‍यम से वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन समन्वय जारी है। इस यात्रा से सहयोग को और मजबूत करने तथा शांति, सुरक्षा और विकास पर साझा दृष्टिकोण की पुष्टि होने की उम्मीद है।
=========================================================Courtesy=================================
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की यात्रा पर रवाना होंगे
narendramodi,jordan

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *