• Sat. Mar 7th, 2026

राष्‍ट्र आज 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है
========================================================================
राष्‍ट्र आज 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है
राष्‍ट्र आज संसद आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। 13 दिसंबर 2001 को आज ही के दिन सुरक्षाकर्मियों ने संसद की रक्षा करते हुए सर्वोच्‍च बलिदान दिया था।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल ने संसद भवन में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और अन्य सांसदों ने भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज संसद हमले के बहादुर सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र उन नायकों के साहस, वीरता और बलिदान को नमन करता है, जिनकी कर्तव्य निष्ठा भारत की राष्ट्रीय भावना को निरंतर मार्गदर्शन देती है।

उन्होंने कहा कि देश शहीदों और उनके परिवारों का सदा ऋणी रहेगा। राष्ट्रपति ने आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने के भारत के दृढ़ संकल्प को भी दोहराया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि देश उन सभी वीर जवानों को याद कर रहा है, जिन्‍होंने वर्ष 2001 में संसद पर हुए जघन्‍य हमले में प्राणों की आहूति दी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी कहा कि भीषण खतरे के बीच उनका साहस, सतर्कता और कर्तव्‍यनिष्‍ठा सराहनीय थी। देश उनके सर्वोच्‍च बलिदान के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा।
=========================================Courtesy==================================
राष्‍ट्र आज 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है
13december2001

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *