• Sat. Mar 7th, 2026

श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन, बलिदान और चरित्र सभी के लिए प्रेरणा का प्रतीक है: प्रधानमंत्री मोदी

श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन, बलिदान और चरित्र सभी के लिए प्रेरणा का प्रतीक है: प्रधानमंत्री मोदी
shrigurutegbahadurjiश्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन, बलिदान और चरित्र सभी के लिए प्रेरणा का प्रतीक है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।

एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास में श्री गुरु तेग बहादुर जैसी विभूतियां बहुत दुर्लभ होती हैं और उनका जीवन, त्‍याग और चरित्र हम सभी के लिए महान प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर ने धर्म और सिद्धांतों पर कोई समझौता नहीं किया और अत्याचार के सामने कभी सिर नहीं झुकाया।

श्री मोदी ने कहा कि आज का भारत गुरुजी जैसे महान पुरुषों के त्याग और समर्पण की अभिव्यक्ति है और हमारे गुरुओं की परंपराएं ही राष्ट्र के चरित्र, संस्कृति और मूल्यों की नीव हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरूतेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य शंख की स्मृति में निर्मित पंचजन्य स्‍मारक का उद्घाटन किया। उन्होंने ज्योतिसर स्थित अनुभूति केन्‍द्र का भी दौरा किया, जहां गीता का ज्ञान विश्व को प्राप्त हुआ था। प्रधानमंत्री ने कहा कि गीता में निहित ज्ञान में मानव की हर समस्या का समाधान है।
=====================================================Courtesy================================
श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन, बलिदान और चरित्र सभी के लिए प्रेरणा का प्रतीक है: प्रधानमंत्री मोदी
shrigurutegbahadurji

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *