• Sat. Mar 7th, 2026

नीतीश कुमार कल 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

नीतीश कुमार कल 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
nitishkumar,bihar,biharcmनीतीश कुमार कल 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए आज अपने विधायक दल का नेता चुनेगा। जनता दल युनाइटेड- जेडीयू नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। यह बैठक दोपहर 3 बजे विधानसभा के केन्‍द्रीय कक्ष में होगी।

एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद श्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इससे पहले आज मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इस बीच, भाजपा विधायक दल की बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया।

श्री नीतीश कुमार कल 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह साढे ग्‍यारह बजे होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
=====================================================Courtesy=============================
नीतीश कुमार कल 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
nitishkumar,bihar,biharcm

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *