भारत विकसित और आत्मनिर्भर बनने के लिए उत्सुक है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodiभारत विकसित और आत्मनिर्भर बनने के लिए उत्सुक है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत विकसित और आत्मनिर्भर बनने के लिए उत्सुक है। नई दिल्ली में छठे रामनाथ गोयनका व्याख्यान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों ने देखा है कि 21वीं सदी के पिछले 25 साल कितनी तेज़ी से बीते हैं और एक के बाद एक कई चुनौतियाँ सामने आईं हैं। फिर भी भारत की विकास को रोका नहीं जा सका है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एक जीवंत भविष्य की ओर बढ़ रहा है। भारत न केवल एक उभरता हुआ बाजार है, बल्कि एक उभरता हुआ मॉडल भी है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारतीय विकास मॉडल को आशा के एक मॉडल के रूप में देख रही है। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में 1951 के बाद अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है।
=============================================================Courtesy==================================
भारत विकसित और आत्मनिर्भर बनने के लिए उत्सुक है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi
