• Sat. Mar 7th, 2026

संस्कृति परम्परा और विरासत के संरक्षण का आह्वान कर रही सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

संस्कृति परम्परा और विरासत के संरक्षण का आह्वान कर रही सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
sanatanhinduektapadyatra,bageshwardhamsarkar,mohanyadavमुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल हुए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में
भोपाल : रविवार, नवम्बर 16, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रविवार को योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि वृंदावन पहुंचकर ‘बागेश्वर धाम’ के पीठाधीश्वर, पूज्य पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में सम्मिलित होने का असीम आनंद प्राप्त किया। इस अवसर पर समरसता भोज का प्रसाद भी ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली से चलकर वृंदावन पहुंची यह यात्रा संस्कृति, परम्परा और विरासत के संरक्षण-संवर्धन के लिए आह्वान कर रही है। उन्होंने अपील की कि पदयात्रा मार्ग पर सभी सनातन प्रेमी इसमें अवश्य सहभागी बनें।

यह तो ब्रज का धाम है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दिए संदेश में कहा कि ‘बागेश्वर धाम’ के पीठाधीश्वर, पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ की सफलता के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। हम सबमें सामाजिक समरसता का भाव बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह तो ब्रज का धाम है, जो कृष्ण कन्हैयालाल की भूमि है। यहां की रज के कण-कण में भगवान हैं और भगवान का देवस्थान है। यहां क्या सड़क, क्या मकान, सबके लिए महान है। बागेश्वर धाम द्वारा हम सबके लिए सामाजिक समरसता को लेकर यह एक अच्छा संकल्प है।
=============================================================================================
संस्कृति परम्परा और विरासत के संरक्षण का आह्वान कर रही सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
sanatanhinduektapadyatra,bageshwardhamsarkar,mohanyadav

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *