• Wed. Mar 19th, 2025

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू-9 के अन्य सदस्य 9 महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद पृथ्‍वी पर लौटे

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू-9 के अन्य सदस्य 9 महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद पृथ्‍वी पर लौटे
sunitawilliams,sunitawilliamsreturnनासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू-9 के अन्य सदस्य 9 महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद पृथ्‍वी पर लौटे
नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने के लिए 45-दिवसीय पुनर्वास कार्यक्रम में शामिल हो गये है।

स्पेसएक्स के क्रू-9 कैप्सूल में सवार दोनों अंतरिक्ष यात्री आज सुबह फ्लोरिडा के तट से दूर सुरक्षित उतरे।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने लंबे प्रवास में भारहीनता के प्रभाव में रहे अंतरिक्ष यात्री अब इसे समाप्‍त करने के शारीरिक अभ्‍यास से गुजरेंगे। माइक्रोग्रैविटी के लंबे समय तक संपर्क में रहने से मानव शरीर के लिए अनूठी चुनौतियाँ उत्पन्न होती हैं।

इनमें एरोबिक क्षमता, मांसपेशियों की ताकत, धीरज, संतुलन, समन्वय, हड्डियों का घनत्व और न्यूरो-वेस्टिबुलर कार्यप्रणाली का कम होना शामिल हैं।

इन प्रभावों से निपटने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को तीन चरण वाले पुनर्वास कार्यक्रम में शामिल किया जाता है। पहले चरण में गतिशीलता, लचीलापन और मांसपेशियों को मजबूत करने पर ध्‍यान दिया जाता है।

दूसरे चरण में प्रोप्रियोसेप्टिव व्यायाम और कार्डियोवैस्कुलर प्रशिक्षण शामिल है, जबकि तीसरे और सबसे लंबे चरण में कार्यात्मक विकास को प्राथमिकता दी जाती है।

अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन से प्रस्थान के सत्रह घंटे बाद सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर का स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर सुरक्षित रूप से उतरा। कैप्सूल से बाहर आने के बाद, पुनर्वास शुरू करने से पहले उन्‍हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्पेसएक्स के क्रू-9 मिशन के धरती पर सुरक्षित वापसी के लिए नासा की पूरी टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों की ऐतिहासिक यात्रा दृढ़ संकल्प, टीम वर्क और असाधारण साहस की कहानी है। राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष यात्रियों के अटूट संकल्प की प्रशंसा की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की सुनीता विलियम्स सहित नासा के क्रू-9 की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर बधाई दी है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षामंत्री ने कहा कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और क्रू में शामिल अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने मानव धीरज और दृढ़ता के इतिहास को दोहराया है।

उन्होंने उनके समर्पण की प्रशंसा की और इसे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए गौरव का क्षण बताया।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सुनिता विलियम्स की वापसी को गर्व का क्षण बताया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा है कि भारत की बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए पूरा विश्व एक साथ आया है।
====================================Courtesy===============================
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू-9 के अन्य सदस्य 9 महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद पृथ्‍वी पर लौटे
sunitawilliams,sunitawilliamsreturn

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *