• Tue. Apr 16th, 2024

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण हितग्राहियों का सम्मान कर प्रदेश भर में मनाया विकास पर्व

भोपाल। मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सेवा, समर्पण और सुशासन के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्पों द्वारा फोटो प्रदर्शनी, स्वच्छता सेवकों का सम्मान और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया गया। राजधानी के रोशनपुरा चैराहे पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जनकल्याणकारी भाजपा सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों पर केन्द्रित ‘‘12 वर्ष-12 फैसले’’ फोटो प्रदर्शनी का उदघाटन कर उपस्थित जनों को समृद्ध मध्यप्रदेश का संकल्प दिलाया। श्री शिवराजसिंह चौहान को 12 दीपक प्रज्जवलित कर अबकी बार 200 पार का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर श्रीमती साधना सिंह चैहान, जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, मोर्चा अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे, श्रीमती उषा चतुर्वेदी, श्री अशोक सैनी, श्री लिलि अग्रवाल, श्री विकास विरानी, श्री सुनील पाण्डे, श्री जीवन मैथिल, श्री नीतिन परिहार, श्री नीतिन दुबे, श्री अश्विनी राय, श्री अंशुल तिवारी, श्री वैभव पंवार सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सीहोर में आज गीता भवन में बाल प्रश्न मंच के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किये गये एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सीताराम यादव, पूर्व विधायक मदनलाल त्यागी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। रायसेन के महामाया चौक पर हितग्राही सम्मेलन का आयोजन एवं मधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर जिला अध्यक्ष श्री धमेन्द्र चैहान, श्री राकेश तोमर, श्री शिवाजी पटैल सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। राजगढ़ जिले के सभी मंडलों में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को साल, श्रीफल से सम्मान किया एवं आतिशवाजी कर मुख्यमंत्री जी की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री बद्रीलाल यादव, विधायक श्री नारायण सिंह पवार एवं श्री मोहन शर्मा सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जबलपुर में पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठ द्वारा योजना के हितग्राहियों का सम्मान कर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के सफलतम 12 वर्षो का उत्सव मनाया गया। युवा मोर्चा द्वारा साइंस कालेज सभागृह में मेधावी छात्र सम्मान किया गया। सांसद श्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर, मोर्चा अध्यक्ष श्री रंजीत पटेल द्वारा छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। महिला मोर्चा द्वारा टाउन हाल गांधी भवन में लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों का सम्मान, चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सेंट्रल जेल में स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन, अजा मोर्चा द्वारा सर्वोदय नगर में सफाई कर्मचारियों का सम्मान, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मजदूर सुरक्षा योजना के हितग्राहियों का सम्मान एवं किसान मोर्चा द्वारा बलराम तालाब योजना एवं भावांतर भुगतान योजना के लाभार्थी किसानों का सम्मान कर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के जनकल्याणकारी निर्णयों पर चर्चा की गयी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा तीर्थदर्शन यात्रा के हितग्राहियों का सम्मान कर 70 वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इन स्थानों पर पार्टी के विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे। शाम को कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई वितरण की। कटनी में आज सभी 13 मंडलो में तीर्थदर्शना यात्री, मेधावी छात्र एवं सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। जिला कार्यालय में कमल पूजन कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री पीतांबर टोपनानी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामचन्द्र तिवारी, श्री चमनलाल आनंद, श्री हरिशंकर गर्ग सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। छिंदवाड़ा में आज संगोष्ठी का आयोजन एवं खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र परमार, श्री शिव मालवीय सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रीवा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के सेवा, समर्पण एवं सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नेत्रहीन विद्यालयों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण कर दिव्यांग छात्रों को उपहार भेंट किए। नगर मंडल इकाई द्वारा सफाई कर्मचारियों का सम्मान सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, संगठन मंत्री श्री जितेन्द्र लिटोरिया, श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा द्वारा मेधावी छात्रों, किसान मोर्चा द्वारा भावांतर योजना के लाभार्थियों एवं महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई गयी विभिन्न योजनाओं के हितग्राही बहनों का सम्मान किया गया। सतना में आज जिला मुख्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा समाजसेवी महिलाओ एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्ययक्ष श्री नरेंद्र त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण सेन सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीधी में आज जिला मुख्यालय पर हितग्राही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री लालचंद गुप्ता, श्री देवेन्द्र सिंह, श्री शत्रुघ्न तिवारी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। पन्ना में आज सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सदानंद गौतम, श्री विवेक मिश्रा, श्रीमती आशा गुप्ता सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। टीकमगढ़ में आज हितग्राहियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अभयप्रताप सिंह यादव, पूर्व जिलाअध्यक्ष श्री गोविंद बिहारी अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी गिरी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उज्जैन के सभी वार्डो में पार्टी जिला अध्यक्ष, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सघन जनसंपर्क कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के पत्रक वितरित किए। जिला अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह गांधी, विधायक श्री मोहन यादव, श्री जगदीश अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद थे। नगर के समस्त मंडलों में रचनात्मक कार्यक्रमों ने कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। नीमच में आज सफाई कर्मियों का सम्मान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री हेमंत हरीत सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। रतलाम में आज जावरा विधानसभा क्षेत्र में 332 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कान्हसिंह चैहान, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्वालियर नगर में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण पूरे होने पर 9 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने रचनात्मक कार्यक्रम स्वच्छता अभियान एवं मिष्ठान्न वितरण कर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। दीनदयाल मंडल में विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह, हेमू कालानी मंडल में श्री अभय चौधरी एवं वरिष्ठ मंत्री श्री जयभानसिंह पवैया, श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्री विवेक शेजवलकर ने विभिन्न मंडलों में पहुँचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनसामान्य को अवगत कराया। दतिया में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। युवा मोर्चा ने 12 दीप जलाकर एवं महिला मोर्चा द्वारा 12 पौधे लगाकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुंदेला सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। भिण्ड में युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मजार पर चादर चढ़ाई गई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री संजीव काकर सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। गुना में आज 7 स्थानों में सरकार की उपलब्धियों को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गुना में जयस्तंभ चौक पर सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं द्वारा अतिशवाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री पन्नालाल साक्य, जिलाध्यक्ष श्री राधेश्याम पारिख सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शिवपुरी जिले के माधव चौक पर युवा मोर्चा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर मिष्ठान वितरण किया गया। मंडलों में नुक्कड़ सभाएं एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। अशोकनगर में आज मंडल कार्यालय घोसी मोहल्ला में संगोष्ठी का आयोजन कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री जयकुमार सिंघई सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इंदौर के राजवाडा चैक पर महिला मोर्चा द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जनता को योजनाओं से अवगत कराया गया। नगर के 18 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने बैनर लगाकर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर मिठाई वितरण की। पार्टी जिला अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा ने मरीमाता चौराहे पर कार्यक्रम का नेतृत्व किया। महिला मोर्चा की श्रीमती रंजना गुप्ता, श्रीमती पदमा भोजे, श्रीमती ज्योति पंडित, श्रीमती राधा प्रजापत सहित अन्य बहनों ने कार्यक्रम में मौजूद रही। खरगौन के स्थानीय टाउन हाल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री उमेश शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल महाजन, विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। खंडवा जिले के सभी वार्डों में सफाई कर्मियों को माला पहनाकर एवं शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले, श्री धर्मेन्द्र बजाज, विधायक देवेन्द्र वर्मा, महापौर श्री सुभाष कोठारी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बड़वानी जिला मुख्यालय पर 150 सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष श्री ओम खण्डेलवाल, पूर्व विधायक श्री प्रेम सिंह पटेल, पूर्व सांसद मकनसिंह सोलंकी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शहडोल में सुशासन के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर मानस भवन आॅडीटोरियम में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि संभागीय संगठन मंत्री श्री संतोष त्यागी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों से अवगत कराया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री इन्द्रजीत छाबडा, श्रीमती उर्मिला कटारे सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। नगर के 39 वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। छतरपुर के महाराजा महाविद्यालय में युवा मोर्चा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। किसान मोर्चा के द्वारा भावांतर योजना एवं बलराम तालाब योजना की जानकारी दी गई एवं किसानों का सम्मान किया। महिला मोर्चा द्वारा सिद्धेश्वर मंदिर के आसपास सफाई अभियान एवं समाज में उत्कृष्ठ कार्य करनें वाली महिलाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्रप्रताप सिंह सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.