• Thu. Sep 19th, 2024

आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री , अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया |

आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री , अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया |
arvindkejriwal,aatishi,delchichiefminister,delhiCMआम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी| मंगलवार को विधायक दल की बैठक में अरविन्द केजरीवाल ने नई मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम रखा | सर्वसम्मति से आतिशी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया | मंगलवार की शाम को अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को इस्तीफा सौंपा | आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया | आतिशी सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी | आतिशी(४३) दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगी | ८ जून १९८१ को दिल्ली में जन्मी आतिशी के पिता विजय कुमार सिंह और माँ तृप्ता वाही दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रह चुके है | आतिशी की पति प्रवीण सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता है |
आतिशी ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक, ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री ली है | २०१२ में अन्ना आंदोलन के दौरान राजनीति में आई | | आम आदमी पार्टी से जुडी | पहली बार २०२० में कालकाजी विधानसभा से जीती | मनीष सिसोदिया जेल गए तो २०२३ में आतिशी शिक्षा मंत्री बनी | आतिशी के पास शिक्षा सहित १४ मंत्रालय है | आतिशी ने २०१९ में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा | इस चुनाव में आतिशी बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर से ४ लाख ७७ हजार वोटो से हार गयीं |
===================================Courtesy=================
आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री , अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया |
arvindkejriwal,aatishi,delchichiefminister,delhiCM

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *