• Sat. Apr 27th, 2024

दुनिया में भारत की सामर्थ्य मोदी के नेतृत्व की कुषलताः गोटिया

14/08/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया ने कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी के बयान को उनकी अज्ञानता का सबूत बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष, श्री नरेन्द्र मोदी के विकास और सुशासन की दिशा में बढ़ते कदम से हताश है और अनर्गल प्रलाप कर रहे है। कांग्रेस देश में अपने 6 दशकों के निर्बाध शासन में जिस क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पायी श्री नरेन्द्र मोदी ने तीन वर्षो में दिखा दिया है और भारत को एक समर्थ शक्ति के रूप में पहचान बनायी है। दुनिया ने भी भारत को एक समर्थ देश के रूप में मान्यता दी है।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के दौर में चीन ने भारत की पीठ में छुरा घोंपा था। भारत को अपमानजनक पराजय देखना पड़ी और 60 हजार वर्ग कि.मी. जमीन हड़प ली थी, लेकिन श्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में चीन कमोवेश दो माह से भारत के द्वारा संरक्षित सीमा पर खड़ा है लेकिन सिर्फ बयान वीर बनकर हास्य का पात्र बन गया है।
श्री गोटिया ने कहा कि पिछले तीन वर्षो में एनडीए सरकार ने किसानों, मजदूरों, आम आदमी को सामाजिक, आर्थिक कवच दिया है। फसल बीमा देकर किसानों के जोखिम में भागीदारी की है। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को जो भुगतान सालों नहीं होता था अब 15 दिनों में हो रहा है। यह मोदी सरकार का करिश्मा है कि कृषि विकास दर माइनस से आगे बढ़ी है। मध्यप्रदेश में तो 25 प्रतिशत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यूपीए के 10 साल में किसान परेशान थे। प्रधानमंत्री कठपुतली बनकर रह गए थे और सरकार पालिसी पेरालेसिस की शिकार थी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तात्कालिक निर्णय लेकर देश को दुनिया में महाशक्ति के रूप में स्वीकार्यता हासिल की है। मोदी ने सपने दिखाए और साकार किए। विश्व की महाशक्तियां कोई निर्णय लेने के पहले श्री नरेन्द्र मोदी के तेवर देखती है। ऐसा सामर्थ्य कभी कांग्रेस नहीं दिखा पायी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.