• Sat. Apr 27th, 2024

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के घर बेटे का जन्म |
viratkohli,anushkasharma,cricket,bollywood,akaay,todayindia24
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटे का जन्म हुआ है | अनुष्का शर्मा ने १५ फरवरी को बेटे को जन्म दिया है | इस बात की जानकारी देते हुए विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा :-‘आपकी दुआओ की दरकार है |’ बेटे का नाम अकाय रखा है | इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चन्द्रमा है |
सोशल मीडिया के जरिए फैन्स दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और बच्चे के नाम का अर्थ जानने को बेहद उत्सुक दिख रहे हैं |

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा,  ”भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया. हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत वक्त में आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं. हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय प्लीज हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें. प्यार और आभार.”
11 जनवरी, 2021 को वामिका के जन्म के साथ विराट और अनुष्का पहली बार माता-पिता बने |
=======================================Courtesy=======================
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के घर बेटे का जन्म |
viratkohli,anushkasharma,cricket,bollywood,akaay,todayindia24

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.