• Fri. Apr 26th, 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 18 से 20 अगस्त तक भोपाल में

11/08/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह 18 से 20 अगस्त तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय संगठन की योजना अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह 110 दिनों के अखिल भारतीय प्रवास के तहत 18 अगस्त को भोपाल पहुंचेगे। आप यहां 20 अगस्त तक रहेंगे।
श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान वे पार्टी के प्रदेश कोर ग्रूप, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, विभागों और प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक, आईटी सोशल मीडिया के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी (भाजपा संगठन), सांसद, विधायक, निगम, मंडल, बोर्ड के अध्यक्षों, महापौर, जिला पंचायत के अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों, प्रांत एवं संभागीय संगठन मंत्री के साथ विभिन्न बैठकों में चर्चा करेंगे। इन बैठकों के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों के दायित्वों, लक्ष्यों के निर्धारण एवं नियमन से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।
श्री चौहान ने बताया कि इन तीन दिनों के प्रवास के दौरान प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में श्रेणीशः बैठक का आयोजन होगा। बैठक की रूपरेखा इस प्रकार हैः-

क्र. दिनांक समय कार्यक्रम
1 18 अगस्त प्रातः 10 बजे संयुक्त बैठक (प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, विभाग एवं प्रकल्प के प्रदेश संयोजक, जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी संगठन, सांसद, विधायक, प्रांत एवं संभागीय संगठन मंत्री)
2 दोप. 1.30 बजे भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भाजपा संगठन प्रांत एवं संभागीय संगठन मंत्री बैठक
3 दोप. 3 बजे सांसद एवं विधायकों की बैठक
4 सायं 6.30 बजे जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, निगम मंडल, बोर्ड एवं प्राधिकरण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक
5 रात्रि 8 बजे मंत्रीमंडल की बैठक
6 19 अगस्त प्रातः 9 बजे मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक
7 प्रातः 10 बजे विभाग/प्रकल्प के प्रदेश संयोजकों की बैठक
8 सायं 4.30 बजे पूर्व सांसद, पूर्व विधायक की बैठक
9 20 अगस्त प्रातः 8.30 बजे प्रदेश पदाधिकारी, प्रांत एवं संभागीय संगठन मंत्री, पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी 6 माह, 1 वर्ष समयदानी विस्तारक की बैठक
10 प्रातः 10 बजे चुनाव प्रबंधन की बैठक
11 प्रातः 11.30 बजे आईटी सोशल मीडिया, प्रवक्ता, मीडिया, सह मीडिया प्रभारी की बैठक
12 सायं 4.30 बजे कोर ग्रूप बैठक

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.