• Fri. Apr 26th, 2024

पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 अगस्त को सागर में

11/08/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 अगस्त से सागर में आयोजित की जायेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, वरिष्ठ मंत्री श्रीमती कुसुम मेहदेले, श्री भूपेन्द्र सिंह, पिछड़ा वर्ग की मंत्री श्रीमती ललिता यादव विशेष रूप से आमंत्रित की गयी है।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह करेंगे। प्रदेश के मोर्चा के सभी56 जिलों से जिला अध्यक्ष और समिति के सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे। श्री भगतसिंह कुशवाह ने बताया कि प्रदेश में 52 प्रतिशत आबादी पिछड़ा वर्ग की है इसलिए मोर्चा की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। मोर्चा मंडल तक गठन कर रहा है। मिशन2018 और मिशन 2019 की सफलता में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की निर्णायक भूमिका होगी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.