• Sun. Sep 22nd, 2024

श्रद्धा सेतु राम और रामेश्वरम् से सीधे जोड़ेगी समाज को- नंदकुमार सिंह चौहान

29/07/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मिसाइल मेन, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर रामेश्वरम फैजाबाद श्रद्धासेतु एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर उत्तर और दक्षिण की बीच सेतु बना दिया है। इससे श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से सीधे रामेश्वरम् तीर्थ से जुड़ गई है। यह भी एक विचित्र संयोग है कि अयोध्या (फैजाबाद) और रामेश्वरम भगवान श्रीराम से जुड़े हैं। इस एक्सप्रेस ट्रेन को चलाये जाने की मांग आजादी के बाद ही शुरू हो गई थी। इससे अयोध्या और रामेश्वरम दोनांे धर्म नगरी रेल सेवा से सीधी जुड़ गई है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस आरंभ करने के लिए प्रधानमंत्री ने मिसाईल मेन एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर उनके जन्म स्थान रामेश्वरम को चुना यह भी एक सार्थक पहल है और मिसाईल मेन के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यकीनन सामाजिक समरसता और सद्भाव का इससे बड़ा दूसरा प्रयास नहीं हो सकता है।
श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या से रामेश्वरम् तक की यात्रा सरल, सुगम बनाने के इस प्रयास की विपक्ष सहित सभी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सकते है। पर्यटन विकास में भी श्रद्धासेतु एक्सप्रेस चार चांद लगायेगी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *