• Sat. Mar 7th, 2026

अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्राप्त सुझावों पर होगा अमल: मुख्यमंत्री चौहान
shivrajsarkar,shivrajsinghchouhan,madhyapradeshnews,todayindia,todayindianews,todayindia24,MPelection2023,karmchariमुख्यमंत्री से मिले तीन प्रतिनिधि मंडल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने संवेदनशील होकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नियमित कर्मचारियों के साथ ही अन्य प्रकार की सेवाओं में संलग्न अमले के हितों का ध्यान रखा गया है। शासकीय सेवकों को लाभान्वित करने के लिए प्राप्त नए सुझावों पर भी अमल किया जाएगा। इस क्रम में ग्रेड पे संबंधी और अन्य सुझावों के लिए आवश्यक हुआ तो समिति गठित की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज उनसे भेंट करने आए अधिकारियों-कर्मचारियों के विभिन्न प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास में मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ, मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ और मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। श्री राजेश गुप्ता, श्री राजेन्द्र जैन और श्री सुभाष वर्मा के नेतृत्व में इन प्रतिनिधि मंडल में शामिल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का अब तक लिए गए कर्मचारी कल्याण निर्णयों के लिए आभार भी व्यक्त किया।
======================================================
अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्राप्त सुझावों पर होगा अमल: मुख्यमंत्री चौहान
shivrajsarkar,shivrajsinghchouhan,madhyapradeshnews,todayindia,todayindianews,todayindia24,MPelection2023,karmchari

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *