• Mon. May 6th, 2024

वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेशवासियों का आभार- चौहानपर्यावरण संरक्षण की दिशा में मध्यप्रदेश ने विश्व को संदेश दिया

3/7/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने वृक्षारोपण महाअभियान में नर्मदा नदी के कछार के 24 जिलों में एक दिन में एक साथ 6 करोड़ 67 लाख लगाए जाने के रिकार्ड पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने हमेशा सामाजिक पर्यावरण और जनहितैषी मुद्दों पर मध्यप्रदेश सरकार की हर पहल को जन आंदोलन का रूप दिया है। जिसके सार्थक परिणाम भी समाज में देखने को मिले है। वृक्षारोपण महाअभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मध्यप्रदेश ने विश्व को संदेश दिया।

प्रदेश की जनता के सहयोग से बेटी बचाओ अभियान आंदोलन बना और सामाजिक चेतना जाग्रत हुई। पर्यावरण संरक्षण और नदी संरक्षण की दिशा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लिए नर्मदा सेवा यात्रा और वृक्षारोपण अभियान के संकल्प को प्रदेश की जनता ने मिलकर महाअभियान के रूप में सफलता दी। वृक्षारोपण महाअभियान में पूरे प्रदेश ने मां नर्मदा को हरियाली चुनरी ओढाने की प्रतिबद्धता पूरी की। पूरे प्रदेश में उत्साह के वातावरण के साथ बूढ़े, बच्चे, महिलाएं, युवा, विद्यार्थी, किसान, समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों सहित हर वर्ग ने मिलकर पौधारोपण किया। सबकी सहभागिता से वृक्षारोपण महाअभियान को विश्व में नई पहचान मिली।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *