• Sun. May 19th, 2024

साढ़े छः लाख कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिए जाने का फैसला ऐतिहासिक कदम- नंदकुमारसिंह चौहान

3/7/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने प्रदेश सरकार ने साढ़े छः लाख कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान दिए जाने के फैसले को ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हर साल तीन किश्तों में एरियर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के इस निर्णय से कर्मचारियों को प्रदेश सरकार की तरक्की में भागीदार बनाया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने किसान, विद्यार्थी, महिला, वृद्ध हर वर्ग की फिक्र की है। कर्मचारियों के हित को लेकर प्रदेश सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी में 14 प्रतिशत का इजाफा होगा। प्रदेश के पेंशनरों को 4 प्रतिशत महंगाई राहत दिया जायेगा। इससे तीन लाख से अधिक पेंशनरों को जुलाई में बढ़ी पेंशन और एरियर दिया जायेगा।
श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के कर्मचारियों और वेतनभोगियों को भरोसा दिलाया था कि सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों के वित्तीय स्वायत्तों का संरक्षण किया जायेगा। पिछले 13-14 वर्षों में राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार अपने वायदे पर खरी उतरी है। पिछली कांग्रेस सरकारों ने पेंशनरों और वेतनभोगियों के हकों का निरंतर उपहास उड़ाया था। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा वेतनभोगियों और पेंशनरों का सम्मान किया। उनकी मांगों के प्रति राज्य में तमाम वित्तीय संकुचन के सहानुभूतिपूर्वक आदर किया। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर अमल के वायदे पर भी राज्य सरकार ने पुष्टि लगाकर सरकारी तंत्र का सम्मान बढाया है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *