• Thu. Mar 28th, 2024

गांव चौपाल तक पहुंचेगी किसान संदेश यात्रा- सुहास भगत

22/06/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा चलायी रही किसानोन्मुखी नीतियों को जन-जन तक पहंुचाने के लिए मध्यप्रदेश में 27 जून से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसान संदेश यात्रा आयोजित होगी। जिसके माध्यम से गांव की हर चैपाल तक भाजपा सरकार की किसान हितैषी नीतियां पहुंचेगी। किसान संदेश यात्रा का समापन 6 जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती पर मंडल स्तर भव्य आयोजन के साथ होगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार प्रदेश में शिवराज सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी और बिजली नहीं मिलती थी। वहीं कृषि विकास दर ऋणात्मक थी। आज मध्यप्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और बिजली मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रयासों से कृषि विकास दर औसतन 20 प्रतिशत पहुँच चुकी है। ऐसी अनेक उपलब्धियां कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार ने अर्जित की है। हम इन उपलब्धियों को लेकर किसान संदेश यात्रा के माध्यम से किसानों के बीच पहुंचे और पार्टी की रीति नीति से किसानों को अवगत कराने का काम करें। श्री भगत ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा 2 जुलाई को वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। पार्टी का हर कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में जुटे। उन्होंने कहा कि पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि एवं जयंती पर मंडल स्तर तक रचनात्मक कार्यक्रमों के साथ विचार गोष्ठियों का आयोजन होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द भदौरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में किसान संदेश यात्रा निकाली जायेगी। किसान रथ यात्रा में विधायक (जहां विधायक नहीं है) वहां 2013 के प्रत्याशी तथा जिला अध्यक्ष पूर्ण समन्वय करके करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में किसान संदेश यात्रा निकाली जायेगी। किसान संदेश यात्रा में पार्टी के जिला अध्यक्ष, विधायक, वरिष्ठ कार्यकर्ता और वक्ता पूरे समय शामिल रहेंगे। यात्रा के दौरान रथ सभाएं और नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की जायेगी। किसान हितैषी योजनाओं का साहित्य चैपालों पर वितरण किया जायेगा।
बैठक का संचालन प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी ने किया। बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, श्री रघुनाथ भाटी, जिला कार्यालय मंत्री श्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, भोपाल जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह सहित संभाग में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, भोपाल संभाग के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, मंडी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपस्थित थे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.