• Sat. Apr 20th, 2024

किसानों को घर बैठे 15 अगस्त से मिलेगी खसरा बी-वन की नकलें समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज खरीदने के सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए- रणवीर सिंह रावत

16/06/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों के हित में जो निर्णय लिए है उनके सतत परिणाम भी देखने को मिले है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बीते दिनों प्याज खरीदी, समर्थन मूल्य की खरीदी मूंग, अरहर, उड़द के समर्थन मूल्य की खरीदी के साथ किसानों को घर बैठे खसरा बी-वन की नकलें उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। उन पर तत्काल प्रभाव से क्रियान्वयन प्रारंभ हो चुका है। 15 अगस्त से किसानों को घर बैठे खसरा बी-वन की नकलें उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही मूंग, अरहर और उडद के समर्थन मूल्य के खरीदी के साथ सोयाबीन को भी समर्थन मूल्य पर खरीदी जायेगा।
श्री रावत ने कहा कि किसानों को उसकी उपज का सही दाम मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने हर संभव प्रयास किए है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसानों का प्याज मालगाड़ी (रेल) से भिजवाया जा रहा है। रेक के द्वारा प्याज जबलपुर, छिंदवाड़ा आदि स्थानों पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से मिलकर प्याज खरीदी में किसानों को आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया था। संवेदनशील मुख्यमंत्री ने तत्काल समस्याओं का निराकरण करते हुए कहा कि किसानों का प्याज 30 जून तक खरीदने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.