• Wed. Apr 24th, 2024

पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश में डेढ़ लाख पौधे लगायेगा

16/06/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह ने बताया कि सभी संगठनात्मक 56 जिलों के अंतर्गत 756 मंडलों में वृक्षारोपण की तैयारियां जोरों पर है। मोर्चा हर जिले में 25 से 30 हजार वृक्ष लगायेगा। प्रदेश में नर्मदा तट को हरा भरा करने के अभियान के साथ जिलों में सार्वजनिक भूमि और निजी भूमि पर वृक्ष लगाने के साथ उसके संरक्षण की व्यवस्था की जायेगी। इससे जहां पर्यावरण संतुलन में सहायता मिलेगी वही दरख्त आय का साधन भी बनेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछडा वर्ग मोर्चा की प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि प्रदेश की 7 करोड़ 33 लाख आबादी में पिछड़ा वर्ग की आबादी 52 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश भर में चल रहे साढ़े 6 करोड़ वृक्षारोपण अभियान में गढ्ढा खोदने से लेकर वृक्ष लगाने में पिछड़ा वर्ग की सबसे महत्वपूर्ण जवाबदेही होगी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.