• Sat. Mar 7th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन में कथावाचक पं. मिश्रा से सौजन्य भेंट की
pradeepmishra,ujjain,kathavachak,shivmahapuranमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन प्रवास के दौरान कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाल और श्रीफल भेंट कर पं. मिश्रा का सम्मान किया। पं. प्रदीप मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने भेंट के दौरान कहा कि आज उज्जैन में कपड़े की फैक्टरी के उद्घाटन के बाद बहुत से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के लिये सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उज्जैन में शिव महापुराण की कथा से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ है। पं. मिश्रा ने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की।
===================================================================
मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन में कथावाचक पं. मिश्रा से सौजन्य भेंट की
pradeepmishra,ujjain,kathavachak,shivmahapuran

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *