• Sat. Mar 7th, 2026

लखनऊ में इमारत गिरी, 3 लोगों की मौत, कई लोग फंसे

लखनऊ में इमारत गिरी, 3 लोगों की मौत, कई लोग फंसे
yogiadityanath,lucknow,uttarpradesh

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के वजीर हसन रोड पर आज शाम एक आवासीय भवन के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन के साथ राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल के दल बचाव कार्य में जुटे हैं।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे कुछ लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम तैयार है।
============================Courtesy========================
लखनऊ में इमारत गिरी, 3 लोगों की मौत, कई लोग फंसे
yogiadityanath,lucknow,uttarpradesh

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *